July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

60 किलो सोने के गहनों से लदी थी दुल्हन, चलना भी हुआ मुश्किल, लोग बोले- बेचारी!

60 किलो सोने के गहनों से लदी थी दुल्हन, चलना भी हुआ मुश्किल, लोग बोले- बेचारी!

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

चीन के हुबई प्रांत में एक ऐसी शादी हुई, जिसमें सोने से लदी दुल्हन को देखकर लोग हैरान होने के साथ उसके प्रति सहानुभूति से भर उठे। जिस सोने को शृंगार के साथ अपनी सम्पन्नता को प्रदर्शित करने के लिए पहना जाता है, उससे इस दुल्हन का चलना भी मुश्किल हो रहा था। दुल्हन की यह हालत देखकर बारात में आए लोगों को उस पर तरस आ रहा था।

चीन की इस दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस दुल्हन ने अपनी शादी के दिन 60 किलो सोने के गहने पहने थे। हुबेई प्रांत की रहने वाली इस दुल्हन को शादी वाले दिन सब देखते ही रह गए। 30 सितम्बर को अपनी शादी में पहने भारी भरकम जेवरों के चलते उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में दुल्हन शादी की सफेद ड्रेस और हाथों में गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता पकड़े नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.