May 1, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ज्ञान विहार क्रिकेट अकादमी ने क्वींस क्रिकेट अकादमी को दी तगड़ी शिकस्त, शतकीय पारी की बदौलत करण दाधीच बने ‘मैन ऑफ द मैच’

ज्ञान विहार क्रिकेट अकादमी ने क्वींस क्रिकेट अकादमी को दी तगड़ी शिकस्त, शतकीय पारी की बदौलत करण दाधीच बने ‘मैन ऑफ द मैच’

एनसीआई@जयपुर

यहां खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में ज्ञान विहार क्रिकेट अकादमी ने क्वीन्स क्रिकेट अकादमी को 74 रन से हरा दिया। ज्ञान विहार क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।

इसमें करण दाधीच ने शानदार नाबाद 111 रन बनाए। साथ ही हेमंत गुर्जर ने 58 रन की पारी खेली। इस प्रकार टीम ने निर्धारित 50 ओवर मे 271 रन बनाए।

इसके जवाब में क्वीन्स क्रिकेट अकादमी लक्ष्य का पीछा करने उतरी, मगर 197 रन पर ही ऑल आउट हो गई। क्वीन्स क्रिकेट अकादमी की तरफ से आशीष शर्मा ने 49 व सुनील शर्मा ने 44 रन बनाए। ज्ञान विहार क्रिकेट अकादमी के आदर्श, हेमंत व शिवराज ने 3-3 विकेट लिए।

करण दाधीच को उनकी शतकीय पारी के कारण ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर अरुण माथुर ने ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.