बून्दी को मिलेंगी बड़ी सौगातें: राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के समारोह में एक दर्जन से अधिक लोकार्पण व शिलान्यास होंगे
एनसीआई@बून्दी
राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 व 19 दिसम्बर को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में बून्दी को एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। राज्य स्तरीय वर्चुअल समारोह में विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों के शिलान्यास/लोकार्पण होंगे।
जिला स्तर पर 18 दिसम्बर को दिन के 3 से 4.40 बजे तथा 19 दिसम्बर को सुबह 11.30 से 1.45 बजे तक वर्चुअल समारोह आयोजित होगा। जनप्रतिनिधि व अधिकारी वीसी के माध्यम से इस समारोह से जुडे़ंगे। समारोह ग्राम पंचायत स्तर पर ई-मित्र प्लस, वीडियोवॉल वेबकास्ट के अलावा यू-ट्यूब व फेसबुक पर भी लाइव प्रसारित होगा।
ये होंगे लोकार्पण-शिलान्यास
बून्दी में हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के लिए 4470.30 लाख रुपए लागत वाली बड़ा नयागांव लघु सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। भीमपुरा एनीकट (लागत 413.61 लाख रुपए ) का भी लोकार्पण किया जाएगा।
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 500 से अधिक आबादी वाले गांवों में सम्पर्क सड़क लादू ग्राम लागत 100.00 लाख रुपए, सम्पर्क सड़क हापोलाई अनुमानित लागत 160.00 लाख रुपए, सम्पर्क सड़क बालापुरा, अनुमानित लागत 150.00 लाख रुपए का लोकार्पण किया जाएगा। मानपुरा से गजरखेड़ा वाया बांसी भण्डेडा सादेड़ा पीएमजीएसवाई-तृतीय लागत 437.99 लाख रुपए का भी लोकार्पण किया जाएगा।
समारोह में हिंडोली में मेज नदी पर ग्राम झाड़कस के पास एनीकट निर्माण कार्य लागत 1949.39 लाख रुपए, ग्राम सादेड़ा के पास एनीकट निर्माण कार्य लागत 1951.11लाख रुपए, ग्राम बड़गांव के पास एनीकट निर्माण कार्य लागत 1842.78 लाख रुपए का शिलान्यास किया जाएगा।
हिंडोली-भीलवाड़ा मार्ग पर पेच की बावड़ी से थाना रोड़ जिला सीमा तक चौड़ाईकरण एवं सदृढ़ीकरण कार्य लागत 2000.00 लाख का शिलान्यास किया जाएगा।
नगर परिषद बून्दी द्वारा नवजीवन संघ नैनवां रोड पर शहीद स्मारक निर्माण कार्य लागत 0.24 करोड़ का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसमें गांधी जी की प्रतिमा डिस्प्लेवॉल, उद्यान विकास आदि प्रस्तावित हैं।
इनके अलावा जिला पर्यावरण योजना का विमोचन किया जाएगा तथा जिले की नई ’ जिला वेबवाइट’ की लॉचिग भी की जाएगी।
