April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सीएम अशोक गहलोत फिर कोरोना संक्रमित हुए

सीएम अशोक गहलोत फिर कोरोना संक्रमित हुए

एनसीआई@जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है। ‌

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हलके लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।’

इससे पहले मुख्यमंत्री के बेटे और आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत बुधवार को कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वैभव ने खुद इस बारे में एक ट्वीट करके जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैंने खुद का कोविड-19 टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टोमेटिक हूं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल को अपनाते हुए घर पर हूं। जनता से मेरी अपील है कि वे चिंतित न हों और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत इसके पूर्व की लहर में भी संक्रमित हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.