April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर: हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने महिला के बाल काटते समय उन पर थूका, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने दर्ज कराई शिकायत

जयपुर: हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने महिला के बाल काटते समय उन पर थूका, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने दर्ज कराई शिकायत

एनसीआई@जयपुर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित एक शो में महिला के बाल काटते वक्त हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने उन पर थूक दिया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल कोतवाली थाने पहुंची। उन्होंने जावेद हबीब के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को पत्र लिख कर जावेद हबीब की इस हरकत के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने जावेद हबीब को एक नोटिस भी जारी किया है।

कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल ने बताया कि वीडियो सामने के बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि इस तरह की हरकत महिलाओं का अपमान है। थाना अधिकारी ओम प्रकाश मतवा ने बताया कि परिवाद के आधार पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शो में मौजूद जावेद हबीब हेयर स्टाइल के गुर सिखाते हुए नजर आ रहे थे। वे कुर्सी पर बैठी महिला के बालों को काटते हुए कह रहे है कि यदि आपने शैंपू नहीं किया है। आपके बाल गंदे हैं। पानी नहीं है तो यह कहते हुए वह महिला के बालों पर थूक देते हैं। फिर हंसते हुए कहते हैं कि इस थूक में जान है। इसके बाद शो में मौजूद महिलाओं में हंसी का ठहाका फूट पड़ता है।

जानकारी के अनुसार जावेद ने जिस महिला के बालों पर थूका, वह भी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका है और उत्तरप्रदेश में बागपत की रहने वाली है। यह वीडियो वायरल होने पर महिला को भी जावेद हबीब के द्वारा उनके बालों पर थूकने का पता चला। जिसका महिला ने विरोध जताया। इस बीच वीडियो वायरल होने से जावेद की मुश्किलें बढ़ गई है। कई शहरों में जावेद की इस हरकत का सामाजिक संगठनों ने विरोध किया। इसे शर्मनाक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.