April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: हॉस्टल की 5 वीं मंजिल से कूद कर छात्रा ने आत्महत्या की, कोचिंग कम जाती थी तो पिता वापस बिहार ले जाने आए, इसी बात पर हुई तकरार

कोटा: हॉस्टल की 5 वीं मंजिल से कूद कर छात्रा ने आत्महत्या की, कोचिंग कम जाती थी तो पिता वापस बिहार ले जाने आए, इसी बात पर हुई तकरार

एनसीआई@कोटा

यहां एक नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में रहकर मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रही बिहार की एक छात्रा ने आज शनिवार सुबह हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा शिखा यादव (17) एक साल से कोटा में रह रही थी। एक दिन पहले ही उसके पिता उसे अपने साथ ले जाने के लिए कोटा आए थे। इस बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। इसी से गुस्सा होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

घटना लैंडमार्क सिटी स्थित हॉस्टल की है। सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। कुन्हाड़ी थाना सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

शिखा कोटा में एक साल से थी, लेकिन हॉस्टल में अप्रेल से रह रही थी। वह पहली मंजिल पर रहती थी। कोचिंग कम ही जाती थी। इस कारण उसके पिता उसे लेने आए थे। शनिवार दोपहर 12 बजे वापस जाने का रिजर्वेशन था। इसलिए पिता सामान पैक कर के नीचे लाए, फिर चाय पीने चले गए। इसी दौरान शिखा बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर गई और बालकनी से कूद गई। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता भी बाहर दौड़े। मगर तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.