April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: 9 से 11 फरवरी तक फिर बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड, कई शहरों में छा सकता है कोहरा

राजस्थान: 9 से 11 फरवरी तक फिर बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड, कई शहरों में छा सकता है कोहरा

एनसीआई@जयपुर

मौसम विभाग ने राज्य में एक बार फिर 9 फरवरी से मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार 3 दिन बाद वापस बारिश होगी। बारिश से सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि ऐसा राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगा। इसके असर से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में 11 फरवरी तक बारिश होने के आसार हैं।

इधर, आज शाम तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम तकरीबन शुष्क रहा है। अंधेरा होने पर पूर्वी राजस्थान के अलवर,भरतपुर,धौलपुर और पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे में चूरू में सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हनुमानगढ़ के संगरिया में शनिवार को दिन का तापमान 19.1 डिग्री रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में दिन में किसी जिले का सबसे ज्यादा तापमान रहा है।

प्रदेश में अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान

आज गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। 7 और 8 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 9 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भरतपुर सम्भाग और पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर सम्भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। 10 और 11 फरवरी को भी इसी तरह का मौसम रहने के संकेत मिले हैं।

29 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे
रात में सबसे ज्यादा टेम्परेचर जैसलमेर, पाली, बाड़मेर और फलौदी में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों को छोड़कर 33 में से 29 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.