April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री के घर के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, मंत्री से वार्ता का नहीं मिला था न्योता

स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री के घर के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, मंत्री से वार्ता का नहीं मिला था न्योता

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान के शिक्षा विभाग में नित नए विवाद सामने आ रहे हैं। रीट पेपर लीक का मसला अभी सुलझा भी नहीं है और इसी बीच निजी स्कूल संचालकों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्कूल शिक्षा परिवार के सदस्यों ने अपनी लम्बित मांगों को लेकर शिक्षामंत्री डॉ. बीडी कल्ला के सरकारी आवास का घेराव किया। वहीं स्कूल शिक्षा संघ परिवार के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने मंत्री के घर के बाहर ही आत्मदाह करने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।



आरटीई भुगतान सहित कई लम्बित मांगों को लेकर पहुंचे थे स्कूल संचालक

जानकारी के मुताबिक निजी स्कूल संचालक RTE भुगतान समेत अपनी लम्बित कुछ अन्य मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे थे। शिक्षा मंत्री ने कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देकर सिर्फ दो लोगों को ही मिलने के लिए बुलाया। इससे स्कूल शिक्षा संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा नाराज हो गए और सरकार को भला-बुरा कहने लगे।

मंत्री बीडी कल्ला ने यह कहा

वहीं इस मामले पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों की जो भी जायज मांगे हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। इस तरह से आत्महत्या की कोशिश करना पूरी तरह गलत है। आत्महत्या से किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से मैंने 50 से ज्यादा लोगों से एक साथ मिलने से मना कर दिया था। मैंने स्कूल संचालकों के 2 प्रतिनिधिमंडल को बुलाया था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। वहीं इसके बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने अनिल शर्मा से फोन पर बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उन्हें एक बार फिर बातचीत का न्यौता दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.