April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अब मध्यप्रदेश में गैंगरेप के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, खड़ी फसलें भी नष्ट की

अब मध्यप्रदेश में गैंगरेप के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, खड़ी फसलें भी नष्ट की

एनसीआई@श्योपुर(मप्र)

श्योपुर में गैंगरेप के 3 आरोपियों के मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। आरोपियों पर 17 मार्च को आदिवासी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप है। प्रशासन ने उनके खेतों में खड़ी फसलें भी नष्ट कर दी। मध्य प्रदेश प्रशासन की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तर्ज पर होने की बात कही जा रही है।



प्रशासन की टीम बालापुरा बस्ती पहुंची। पुलिस, राजस्व विभाग और नगरपालिका का अमला भी वहां पहुंचा था। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रशासन ने दो घंटे में तीनों आरोपियों के मकानों को जेसीबी की सहायता से ढहा दिया। इसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित आरोपी की 2 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को भी तहस-नहस कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मोहसिन, रियाज और शाहनवाज को गिरफ्तार किया था। आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना के बाद इलाके में गहरा आक्रोश है। लोगों ने प्रदर्शन कर यूपी की तर्ज पर अपराधियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।


तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

15 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने गांव बरगवां से ढेंगदा में रिश्तेदार के यहां आ रही थी। इसी बीच रास्ते में उसका दोस्त मिल गया। उसके साथ वह काली तलाई के जंगल में घूमने चली गई थी। तभी वहां पहुंचे बालापुरा में रहने वाले मोहसीन, रियाज और शाहनवाज ने जोर जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। इससे घबराकर उसका दोस्त भाग गया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। मामले में पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

तीनों आरोपी शादीशुदा, परिजन घर से गायब

श्योपुर जिले में आदिवासी बालिका से गैंगरेप के आरोपी मोहसिन, रियाज और शाहनवाज शहर की बालापुरा बस्ती के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी खेतीबाड़ी से जुड़े हैं व ऑटो रिक्शा भी चलाते हैं। पड़ोसियों के मुताबिक ये तीनों शादीशुदा हैं। घटना के बाद से आरोपियों के परिजन बस्ती से कहीं चले गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.