March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मोबाइल की स्क्रीन पर हैं क्रेक्स तो घर पर ही ऐसे करें ठीक, 50 रुपए से भी कम में हो जाएगा समाधान

मोबाइल की स्क्रीन पर हैं क्रेक्स तो घर पर ही ऐसे करें ठीक, 50 रुपए से भी कम में हो जाएगा समाधान

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

फोन की क्रेक स्क्रीन से काफी लोग परेशान रहते हैं। वो स्क्रीन रिप्लेस पर होने वाले भारी-भरकम खर्चे के डर से मोबाइस सर्विस सेंटर नहीं जाते हैं, लेकिन, ज्यादातर केस में आपको फोन की पूरी स्क्रीन बदलने की जरूरत नहीं होती है।

अगर फोन पर काफी कम क्रेक हैं तो आप आसानी से इसे घर पर ठीक कर सकते हैं। यहां इसके लिए आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप कम खर्चे में भी फोन की स्क्रीन को घर पर ठीक कर सकते हैं। इसमें सबसे पहला तरीका आता है टूथपेस्ट से इसे रगड़ कर साफ करना।

टूथपेस्ट का करें यूज

टूथपेस्ट का इस्तेमाल लोग दांतों को साफ करने के लिए करते हैं लेकिन, ये आपके फोन की स्क्रीन को ठीक करने में भी काफी काम आएगा। इसके लिए आपको स्क्रीन के क्रेक पार्ट पर टूथपेस्ट लगाना है। इसके बाद आपको इसे आराम से रगड़ना है और कुछ समय के लिए छोड़ देना है। इससे फोन स्क्रीन के सारे डॉट्स तो खत्म नहीं होंगे, लेकिन, इससे क्रेक एरिया को फिक्स करने में काफी मदद मिलेगी।

नेल पॉलिश से मिलेगी मदद

आप नेल पॉलिश की मदद से भी क्रेक स्क्रीन को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्रेक स्क्रीन पर नेल पॉलिश लगाना होगा। इसके बाद इसे कुछ देर के लिए सूखने दें। इसके बाद नेल पॉलिश को किसी शार्प रेजर ब्लेड से स्क्रेप कर दें। इस प्रोसेस को फिर रिपीट करें।

अगर आपके पास क्रेक स्क्रीन को ठीक करवाने का बजट नहीं है तो आप इसे टेम्पररी स्क्रीन प्रोटेक्टर की मदद से फिक्स कर सकते हैं। ये क्रेक फोन स्क्रीन में डस्ट और वॉटर जाने से भी रोकेगा। स्क्रीन क्रेक होने की स्थिति में ये सभी टेम्पररी सॉल्यूशन है, अगर आपकी स्क्रीन पूरी तरह से टूट गई है तो आपको सर्विस सेंटर जाकर स्क्रीन को रिप्लेस करवाना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.