April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

5 रुपए के नींबू मांगे तो सिर में मार‌ दी गोली, खुले पैसों के लिए हुआ विवाद, दुकानदार के साथियों ने किया हमला

5 रुपए के नींबू मांगे तो सिर में मार‌ दी गोली, खुले पैसों के लिए हुआ विवाद, दुकानदार के साथियों ने किया हमला

एनसीआई@भरतपुर

दुकानदार से हुआ विवाद एक ग्राहक के लिए जानलेवा बन गया। दुकानदार के साथियों ने छोटी सी बात के विवाद का बदला लेने के लिए ग्राहक के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने पहले उसके घर के बाहर चार-पांच फायरिंग की। उसके बाद उसे भी गोली मार दी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह वारदात भरतपुर के डीग थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि बहज गांव का दिनेश जाटव (30) पुत्र रामजीत बुधवार शाम नींबू लेने महेन्द्र बच्चू की दुकान पर गया था। यहां उसने 5 रुपए के नींबू ले लिए। महेन्द्र ने पैसे मांगे तो उसने 100 रुपए का नोट दिया। खुले पैसे की बात पर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौच हो गई।

आरोप है कि इसके बाद दुकानदार के साथियों ने रात 8.30 बजे दिनेश के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी और उसकी कनपटी पर भी गोली मार दी। गोली दिनेश के कान को छूते हुए निकल गई। घायल के भाई भूरा ने बताया कि हमला दुकानदार के साथियों ने किया है।

फायरिंग के साथ घर पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए।
भूरा ने बताया कि दुकान पर झगड़े के बाद हम दिनेश को घर ले आए थे। तब दुकानदार महेन्द्र का छोटा बेटा भोलू लाठी,सरिये, डंडे लेकर घर आ गया। यहां उसने गाली-गलौच की। हमने दिनेश को घर से निकलने नहीं दिया। फिर धर्मा उर्फ धर्मेंद्र जाट पुत्र जयवीर नाम के बदमाश ने घर पर चार बार फायर किए। धर्मा ने ही भाई को गोली मार दी।

पुलिस बोली फायरिंग के सबूत नहीं

घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। कान और सिर में छर्रे लगने से दिनेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन 108 एम्बुलेंस से उसे डीग के अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे भरतपुर RBM अस्पताल रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक मय जाप्ता के रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

सीओ आशीष कुमार का कहना है कि झगड़े की सूचना मिली थी, मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर फायरिंग के सबूत नहीं मिले हैं। घायल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.