April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन, कवि और लेखक सुरिन्दर शर्मा का निधन

पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन, कवि और लेखक सुरिन्दर शर्मा का निधन

एनसीआई@चंडीगढ़

पंजाबी मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन, कवि और लेखक सुरिंदर शर्मा (Surinder Sharma) अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुरिंदर शर्मा के निधन की खबर से पूरी पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अब तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुरिंदर शर्मा कई पंजाबी फिल्मों और कॉमेडी शोज में काम किया है, वह पंजाबी मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम थे।

सुरिंदर शर्मा के निधन की खबर सामने आने के बाद पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और दिवंगत कॉमेडियन के परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। प्रसिद्ध कवि और लेखक ने कई पंजाबी कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। सुरिंदर शर्मा के निधन की खबर सामने आने के बाद सेलेब्स लगातार शोक जाहिर कर रहे हैं।

अब तक मौत के कारण नहीं हुए स्पष्ट

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन के गम से अभी तक फैन उबर भी नहीं पाए थे और अब सुरिंदर शर्मा के निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। सुरिंदर शर्मा का आज यानी 27 जून को चंडीगढ़ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब तक उनकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

सत श्री अकाल से की थी अभिनय करियर की शुरुआत
सुरिंदर शर्मा ने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। थियेटर से लेकर फिल्मों और शोज में भी सुरिंदर शर्मा ने काम किया था। एक्टिंग के अलावा वह उन्होंने एक टीचर के तौर पर भी काम किया था। पंजाब की यूनिवर्सिटी में वह बतौर प्रोफेसर कार्यरत थे। सुरिंदर शर्मा ने ‘सत श्री अकाल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह यारी जट्ट दी, अनख जत्तन दी। आंखिली मुटियार, देसी रोमियो, इक कुड़ी पंजाब दी जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया था।

हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा से जोड़ कर देखा

उल्लेखनीय है कि, हिंदी भाषी राज्यों में पंजाबी फिल्मों के कलाकार सुरिंदर शर्मा से ज्यादा प्रसिद्ध हिंदी के हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा हैं। नाम की समानता के चलते कई मीडिया संस्थानों ने जब यह समाचार प्रकाशित किया तो उसमें सुरिंदर शर्मा की जगह सुरेन्द्र शर्मा की फोटो लग गई। इससे गलतफहमी फैल गई। ‌जब यह जानकारी हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा को मिली तो आगे आकर बताया कि वह तो अभी जिंदा हैं। इसके बाद सच्चाई सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.