April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

धर्म छिपाकर नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी करने पहुंचा 50 वर्षीय अधेड़, पुलिस को देख हुआ फरार, ऐसे मामले में पहले भी जा चुका है जेल

धर्म छिपाकर नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी करने पहुंचा 50 वर्षीय अधेड़, पुलिस को देख हुआ फरार, ऐसे मामले में पहले भी जा चुका है जेल

करीब 50 साल का अधेड़ शख्स अपना धर्म छिपाकर नाबालिग से शादी करने पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी इसी तरह के एक मामले में जेल जा चुका है। उसका लम्बा आपराधिक रिकॉर्ड भी है । वह इसी तरह झांसा देकर गरीब लड़कियों को अपनी जाल में फंसाने का काम करता है।

एनसीआई@बोकारो

झारखंड के बोकारो जिले में एक अधेड़ शख्स ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक किशोरी के परिजनों को धमकियां और झांसे दिए और फिर उन्हें शादी के लिए राजी कर लिया। इसके बाद नाबालिग लड़की से शादी करने उसके घर पहुंच गया। वरमाला कार्यक्रम के बीच पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी शादी छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपना धर्म और पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की से शादी कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग लड़की के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

खुद को हिन्दू बताया था आरोपी ने

मामला बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र का है। आरोपी मुस्लिम है, जबकि उसने खुद को हिन्दू बताया था। इसके बाद अधेड़ शख्स बारात लेकर लड़की के घर पहुंच गया। वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी की उम्र करीब 50 साल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी इसी तरह के एक मामले में जेल जा चुका है। वह इसी तरह झांसा देकर गरीब लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का काम करता है। पुलिस ने उसकी कार को जब्त कर लिया है, जिसमें पुलिस की नकली वर्दी भी मिली है।

इस तरह परिवार को जाल में फंसाया

बताया गया है कि नाबालिग लड़की की मां कुछ महीने पहले ऋण लेने के लिए बैंक गई थी। इस दौरान आरोपी मिला और अपना नाम संजय बेसरा बताया। साथ ही ऋण पास कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला का ऋण भी पास हो गया। इसके बाद वह मुस्लिम शख्स फोन पर उस महिला से बात करने लगा और बाद में उसके घर भी आने लगा। वह हमेशा पुलिस की वर्दी में ही महिला के घर आता था। इसके अलावा वह लड़की से शादी नहीं करने पर अनिष्ट की धमकी देने भी लगा था। इन सब बातों से दबाव में आकर लड़की का परिवार उस अधिक से उसकी शादी करने के लिए तैयार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.