संतोष विजय बने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष
एनसीआई@बूंदी
राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की एक आवश्यक बैठक जयपुर में जल भवन स्थित पीएचईडी गेस्ट हाउस में हुई। इसमें महासंघ एकीकृत से सम्बद्ध संघटकों व उनके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संतोष विजय को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना।
जयपुर की इस बैठक से लौटकर महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद व जिला प्रवक्ता मुस्तकीम बेहलीम ने बताया कि निर्वाचन के बाद संतोष विजय को बधाई देने वालों में बूंदी महासंघ के तहसील अध्यक्ष मनोज खटीक उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न बागड़ी, नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के जितेन्द्र चंदेल, पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के दुर्गेश चंदोलिया व मनोज सक्सेना शामिल रहे।
