अनीस अहमद के कर्मचारी महासंघ एकीकृत एवं राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के कोटा सम्भाग संयोजक बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर, लगा बधाईयों का तांता
एनसीआई@बून्दी
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय ने सामान्य चिकित्सालय बूंदी के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अनीस अहमद को बूंदी जिलाध्यक्ष के साथ कोटा सम्भाग का संयोजक नियुक्त किया है। इसी क्रम में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीणा ने अनीस अहमद को संगठन का कोटा सम्भाग संयोजक नियुक्त किया है।
अनीस की इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों से हाड़ोती सम्भाग में उनके समर्थक आम कर्मचारियों व नर्सेज में खुशी की लहर है। इन सभी ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही अनीस की नियुक्ति को आम राज्य कर्मचारियों के हित में लिया गया फैसला बताया है। बड़ी संख्या में आम कर्मचारी व नर्सेज ने उनके निवास पर पहुंचकर खुशी जताई और बधाई दी।
अनीस को बधाई देने वालों में शिक्षक संघ राधाकृष्णन के प्रदेश अध्यक्ष बिजय सोनी, पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जय गोपाल जोशी, महासंघ एकीकृत के महामंत्री अरुण शर्मा, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अमर सिंह मीणा, पंचायत सहायक संघ के मनोज खटीक व वरुण शर्मा, प्रबोधक संघ के रणजीत सिंह हाड़ा व जाकिर अंसारी, प्रेरक संघ के तेजराज सिंह हाड़ा, आशा सहयोगिनी संघ की जिलाध्यक्ष रेखा पाराशर, मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ के संजय खान, नर्सिंग एसोसिएशन के जितेन्द्र चंदेल, ममता अजमेरा, रामेश्वरी सोनी, ममता शर्मा, कम्प्यूटर शिक्षक संघ के हंसराज चौधरी, शिक्षक कांग्रेस के मोहम्मद कमाल, नैनवां से बाबूलाल शर्मा व योगेंद्र मेहरा, हिंडोली से रमेश बनवाल, कापरेन से मुकेश शर्मा, लाखेरी से महेंद्र वर्मा, केशवरायपाटन से राजेन्द्र मीना, फार्मासिस्ट संघ के उमा शंकर गौतम, तकनीकी कर्मचारी संघ के दुर्गेश चंदोलिया व मनोज सक्सेना, संविदा निविदा संघ के अवदेश शर्मा, सूचना तकनीकी कर्मचारी संघ के राकेश सक्सेना, नर्सिंग टीचर्स संघ के शोभित गहलोत आदि शामिल रहे। सभी ने अनीस अहमद का माल्यार्पण कर व मुंह मीठा करा कर अभिनंदन किया।
