April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बूंदी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण सक्सेना का समाज बंधुओं ने किया अभिनंदन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बूंदी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण सक्सेना का समाज बंधुओं ने किया अभिनंदन

एनसीआई@बूंदी

चित्रांश अल्प बचत समिति की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवनियुक्त बूंदी जिला अध्यक्ष अरुण सक्सेना का कायस्थ बंधुओं ने फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही सभी ने उम्मीद जताई कि अरुण सक्सेना के नेतृत्व में समाज को तरक्की की नई दिशा मिलेगी।

वहीं, इस अवसर पर अरुण सक्सेना ने सभी समाज बंधुओं को साथ लेकर चलने की बात कही। साथ ही महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के नेतृत्व में आगामी 8 जनवरी को कोटा में आयोजित होने वाले निःशुल्क युवक-युवती परिचय समारोह में अधिकाधिक संख्या में समाज बंधुओं से भाग लेने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन में अब तक देश विदेश से 1100 युवक-युवती के बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं। इस आयोजन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व राज्य के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल भी शामिल होंगे। देशभर से समाज के शीर्ष पदाधिकारी भी इसमें आएंगे। सक्सेना ने बताया कि बूंदी से समाज के जो भी व्यक्ति इस निःशुल्क परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहें तो उनसे सम्पर्क कर बायोडाटा जमा करा सकते हैं।

इस सम्मान समारोह में गिरधर श्रीवास्तव, राजेन्द्र माथुर, हर्षवर्धन भटनागर, सचिन सक्सेना, यश सक्सेना, लोकेश माथुर, मदन मोहन भटनागर, राज नारायण माथुर, महेश प्रसाद भटनागर, सुरेश सक्सेना, योगेश श्रीवास्तव, प्रियंका सक्सेना, रेखा माथुर, हेमलता भटनागर, सत्य प्रकाश माथुर व योगिता भटनागर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.