April 29, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के लिए रवाना

पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के लिए रवाना

एनसीआई@अहमदाबाद

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के 3.30 बजे अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असम्भव है। वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धाजलि दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मोदी की माता को श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.