April 29, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा के पूर्व शहर काजी अनवार अहमद का निधन, रात को किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

कोटा के पूर्व शहर काजी अनवार अहमद का निधन, रात को किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

एनसीआई@कोटा

कई दिन से बीमार चल रहे पूर्व शहर काजी अनवार अहमद का आज सुबह उपचार के दौरान इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से मुस्लिम समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। काजी जुबैर अहमद ने बताया कि आज बरोज जुमा बाद नमाज ईशा रात 08 बजे बाद अनवार अहमद को अधरशिला कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा।

पूर्व शहर काजी के निधन पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। धारीवाल ने शोक जताते हुए कहा है कि अनवार अहमद भाईचारे और सौहार्द की मिसाल थे। उन्होंने अपना जीवन समाज और धर्म के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सेवा भाव, समरसता और कुशल व्यक्तित्व के धनी ऐसे महान व्यक्तित्व का निधन कोटा सहित पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है। शहर काजी अनवार अहमद सभी धर्माें का समान रूप से सम्मान करते थे। सभी से भाईचारा रखना अनकी अलग पहचान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.