April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

युवती का कार में किडनेप कर ले भागे, फिर गैंगरेप कर देर रात घर के बाहर पटक गए

युवती का कार में किडनेप कर ले भागे, फिर गैंगरेप कर देर रात घर के बाहर पटक गए

एनसीआई@जयपुर/दौसा

राजस्थान में गैंगरेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस क्रम में ताजा मामला दौसा से सामने आया है। कार सवार दो युवक 20 साल की लड़की का किडनैप कर ले गए। इन्होंने जंगल में उससे रेप किया। इसके बाद देर रात उसे घर के पास पटक गए। युवती की बुरी हालत देख घरवाले घबरा गए। पीड़िता ने जब घरवालों को पूरा मामला बताया तो उनके होश उड़ गए। यह वारदात दौसा जिले के सिकंदरा इलाके में 25 जनवरी की रात को हुई।

पुलिस के अनुसार युवती 25 जनवरी को रात करीब 9 बजे किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान गांव के दो युवकों महेन्द्र और राजेश ने उसे पकड़ लिया। उसके चिल्लाने पर मुंह दबा दिया और कार में डालकर जंगल में ले गए।

जंगल में दोनों ने उसके साथ रेप किया। रात करीब एक बजे दोनों आरोपी पीड़िता को उसके घर की पास लाकर पटक कर फरार हो गए। युवती जब देर रात घर पहुंची तो हालत देखकर परिजन घबरा गए। पूछताछ करने पर युवती ने आपबीती बताई।

घर से 10 किलोमीटर दूर ले गए

पीड़िता ने बताया कि दोनों युवक उसे कार में डालकर घर से 10 किलोमीटर दूर ले गए। सिकंदरा थाना इंचार्ज मनोहर लाल मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो युवकों पर आरोप लगाते हुए 26 जनवरी की शाम मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। मामले की जांच मानपुर डीएसपी दीपक मीणा कर रहे हैं। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है।

बीते वर्ष 6,337 रेप के मामले सामने आए

राजस्थान में साल 2021 में कुल 6,337 रेप के मामले सामने आए, जो साल 2020 के 5,310 के मुकाबले एक हजार ज्यादा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 और 2021 में देशभर में रेप के सबसे अधिक मामले राजस्थान में सामने आए हैं। राजस्थान के बाद रेप के मामलों में मध्यप्रदेश दूसरे नम्बर पर है। वहां 2020 में 2,339 मामले थे, जबकि 2021 में यह संख्या बढ़कर 2,947 हो गई।साल 2021 में राजस्थान व मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और असम में रेप के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए। एनसीआरबी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 2,845 रेप केस रजिस्टर हुए। वहीं, महाराष्ट्र में 2,496, असम में 1733 जबकि दिल्ली में 1250 केस दर्ज किए गए। रेप केस के मामलों में राजस्थान 2020 से अर्थात 3 साल से नम्बर वन पर बना हुआ है। यहां महिला हिंसा का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.