‘बिग बॉस 16 फिनाले’ में लॉन्च हो सकता है सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का मोस्ट पॉपलुर शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने फिनाले के बिलकुल नजदीक पहुंच चुका है। आने वाले वीकेंड में इसका ग्रेंड फिनाले है। इस सीजन के फिनाले में एक बार फिर सलमान खान शो की मेजबानी करते दिखेंगे। लेकिन इसके साथ एक बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि इस शो में ही मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर भी लॉन्च हो सकता है, क्योंकि फिनाले में सनी देओल अपनी टीम के साथ प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार ‘गदर 2’ के प्रमोशन के लिए सनी देओल और अमीषा पटेल ‘बिग बॉस 16’ फिनाले के हिस्सा बनेंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2023 यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ऐसे में ‘बिग बॉस’ खत्म होने से पहले पूरी टीम ने इस फिल्म को लेकर खास प्लानिंग की है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस मौके पर ही ‘गदर-2’ का ट्रेलर भी लॉन्च किया जा सकता है।
लीक हुए सीन ने बढ़ाई एक्टसाइटमेंट
इस फिल्म में सनी देओल को उनके चाहने वाले एक बार फिर तारा सिंह और अमीषा को लोग सकीना के रूप में देखने वाले हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान का एक क्लिप सामने आया था जिसमें सनी देओल अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस सीन को देखने के बाद फेंस के बीच एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ चुकी है। इस फिल्म को अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं।
बड़े बजट की है फिल्म
इस फिल्म को कई मायनों में खास माना जा रहा है। एक तो यह एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है, दूसरा यह कि इस फिल्म से एक्शन स्टार सनी देओल एक बार फिर बतौर हीरो सिल्वर स्क्रीन पर कमबेक कर रहे हैं। वहीं अमीषा पटेल के करियर में भी यह फिल्म बड़ा मौका साबित हो सकती है। खबरों के अनुसार इस फिल्म को 100 करोड़ रुपए के बजट से बनाया जा रहा है।
