April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: पीएम मोदी के दौरे से पहले एक हजार किलो विस्फोटक बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट

राजस्थान: पीएम मोदी के दौरे से पहले एक हजार किलो विस्फोटक बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट

एनसीआई@जयपुर

दौसा में पुलिस ने 65 डेटोनेटर, करीब एक हजार किलो विस्फोटक और 360 जिलेटिन की छड़ों के साथ 40 बक्से जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल विस्फोटक के लिए किया जा सकता था। एक जिलेटिन स्टिक का वजन लगभग 2.78 किलो होता है।

बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेते हुए पुलिस ने जिले के खान भंकरी रोड के पास कथित तौर पर विस्फोटकों की ढुलाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी को यहां एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने आएंगे। इस बरामदगी से जहां हड़कम्प मच गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान व्यास मोहल्ला निवासी राजेश मीणा के रूप में हुई है। जिस वाहन में विस्फोटक ले जाया जा रहा था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विस्फोटक खनन के लिए ले जाया जा रहा था।

सीएम गहलोत और खट्टर भी पहुंच रहे दौसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी दौसा दौरे पर पहुंचेंगे। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 1000 किलो विस्फोटक बरामद किया है। जानकारी मिली है कि सदर थाना पुलिस ने भांकरी रोड पर ये कार्रवाई की है।

डेटोनेटर, विस्फोटक गुल्ले और कनेक्टिंग वायर भी मिले

दौसा पुलिस ने 1 हजार किलो विस्फोटक के साथ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, विस्फोटक गुल्ले, कनेक्टिंग वायर भी बरामद किए हैं। इसमें 65 डेटोनेटर, 360 विस्फोटक गुल्ले और 13 कनेक्टिंग वायर शामिल हैं। हालांकि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से काफ़ी दूर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई कार्यक्रम स्थल से लगभग 30 से 40 किलो मीटर दूर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.