April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रास्ते में जाती युवती का दो युवकों ने कार में अपहरण कर दुष्कर्म किया

रास्ते में जाती युवती का दो युवकों ने कार में अपहरण कर दुष्कर्म किया

एनसीआई@बाड़मेर

जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाने में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह अपने मामा के घर से घर जा रही थी। इस दौरान बीच रास्ते में एक क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद वे उसे गाड़ी में डालकर गुड़ामालानी की तरफ ले गए। वहां उसे डराया-धमकाया और मारपीट करके बलात्कार किया।

इसके बाद दोनों आरोपी युवक पीड़ित युवती को रोड पर छोड़कर फरार हो गए। युवती ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद युवती ने धोरीमन्ना थाने में रिपोर्ट पेश की। इसमें गुडामालानी के नीमड़ी फाटा निवासी रमेश कुमार पुत्र रघुनाथ राम बिश्नोई व सुनील कुमार विश्नोई पर अपहरण करके मारपीट करने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया।

मामले की जांच गुडामालानी सीओ शुभकरण कर रहे हैं। शुभकरण ने बताया कि मामला सामने आने के बाद तुरंत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.