April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोहिनूर को ‘जीत की निशानी’ के तौर पर दुनिया को दिखाएंगे अंग्रेज, बताएंगे इससे जुड़ा इतिहास

कोहिनूर को ‘जीत की निशानी’ के तौर पर दुनिया को दिखाएंगे अंग्रेज, बताएंगे इससे जुड़ा इतिहास

महारानी एलिजाबेथ के ताज में जड़ा हुआ कोहिनूर।

HRP ने नई प्रस्तावित प्रदर्शनी का जिक्र करते हुए कहा कि महारानी एलिजाबेथ के ताज में जड़े कोहिनूर के इतिहास को विजय के प्रतीक के रूप में बयां किया जाएगा।

एनसीआई@नई दिल्ली

दुनिया भर में मशहूर भारतीय कोहिनूर हीरे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। किसी जमाने में भारत की शान रहे इस हीरे को अंग्रेज मई में ‘टावर ऑफ लंदन’ में आयोजित सार्वजनिक प्रदर्शनी में अपनी ‘जीत की निशानी’ के तौर पर प्रदर्शित करने जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत बेशकीमती हीरे कोहिनूर पर अपना दावा आज भी जताता है। ब्रिटेन के महलों का प्रबंधन देखने वाली संस्था ‘हिस्टोरिक रॉयल पैलेसेज’ (HRP) ने इस सप्ताह कहा था कि प्रदर्शनी में कोहिनूर के इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

कोहिनूर से जुड़ा इतिहास भी बताया जाएगा

कोहिनूर दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताज जड़ा हुआ है, और इसे पहनने से नई महारानी कैमिला ने इनकार कर दिया था। अब यह ताज ‘टावर ऑफ लंदन’ में रखा हुआ है। इस साल 6 मई को महाराजा चार्ल्स द्वितीय और उनकी पत्नी कैमिला की ताजपोशी होनी है, जिसमें कैमिला यह ताज नहीं पहनेंगी। HRP ने नयी प्रस्तावित प्रदर्शनी का जिक्र करते हुए कहा, ‘महारानी एलिजाबेथ के ताज में जड़े कोहिनूर के इतिहास को विजय के प्रतीक के रूप में बयां किया जाएगा। इसमें वह इतिहास भी शामिल है, जब यह हीरा मुगल साम्राज्य, ईरान के शाहों, अफगानिस्तान के अमीरों और सिख महाराजाओं के पास हुआ करता था।’

कोलूर की खान से निकला था बेशकीमती हीरा

उल्लेखनीय है कि फारसी भाषा में कोहिनूर का मतलब रोशनी का पहाड़ होता है। इस हीरे का इतिहास कई सदी पुराना है। माना जाता है कि इसे काकातिया वंश के शासन के समय कोल्लूर की खान से निकाला गया था। बाद में कई शासकों से होते हुए यह महाराजा रणजीत सिंह के खजाने में शामिल हुआ था, लेकिन क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी बनाए जाने से कुछ साल पहले यह उनके कब्जे में चला गया। अतीत में ब्रिटेन में हुई ताजपोशियों में यह हीरा आकर्षण का केन्द्र रहा है। महाराजा चार्ल्स द्वितीय और उनकी पत्नी कैमिला की ताजपोशी के बाद यह हीरा ‘टावर ऑफ लंदन’ में आकर्षण का केन्द्र बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.