April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रसद विभाग की टीम पर पत्थर और लाठियों से हमला, डीएसओ को बुरी तरह पीटा, गम्भीर घायल

रसद विभाग की टीम पर पत्थर और लाठियों से हमला, डीएसओ को बुरी तरह पीटा, गम्भीर घायल

एनसीआई@अजमेर

अवैध बायोगैस की सूचना पर बुधवार सुबह कार्रवाई के लिए गई रसद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में डीएसओ (जिला रसद अधिकारी) विनय कुमार शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यह वारदात मांगलियावास थाना क्षेत्र के केसरपुरा हाईवे पर हुई।

इस जगह पर हुआ था रसद विभाग की टीम पर हमला।
इस जगह पर हुआ था रसद विभाग की टीम पर हमला।

जिला रसद विभाग की टीम को हाईवे पर बने जयपुर गोल्डन होटल पर अवैध बायोगैस टैंकर की सूचना मिली थी। इस पर सुबह करीब 6 बजे टीम वहां पहुंची और होटल पर ट्रक के पास खड़े लोगों से पूछताछ की। इस दौरान वहां मौजूद कुछ बदमाशों ने अजमेर रसद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा की पिटाई कर दी। इससे वे गम्भीर घायल हो गए। इसके बाद मौका देख कर आरोपी वहां से फरार हो गए।

इस वारदात की सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताड़ा व एएसआई भगवान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली गई।

मोबाइल भी छीन कर भागे बदमाश

फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी योगेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे अवैध बायो गैस की सप्लाई की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से बायो गैस से भरा टैंकर खड़ा था। टैंकर के पीछे एक पिकअप खड़ी थी, जिसमें टंकी रखी थी।

जांच में पता चला कि यहां बायो गैस का अवैध कारोबार हो रहा है। इसी दौरान अचानक वहां मौजूद लोगों ने पत्थरों, डंडे और सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में उन्होंने डीएसओ को टारगेट किया और उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान बदमाश मोबाइल भी छीन कर फरार हो गए।

मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील टाड़ा ने बताया कि योगेश मिश्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट, लूट और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है। इस पिटाई में डीएसओ के हाथ और पैर में चोट लगी है। घटना के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें बना दी गई हैं और दबिश दी जा रही है। उनका दावा है कि जल्द ही आरोपियोंं की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.