19 नए जिलों और तीन नए सम्भागों के साथ राजस्थान अब 50 जिलों वाला राज्य बना
एनसीआई@जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 19 नए जिले और 3 नए सम्भाग बनेंगे। गहलोत ने कहा कि हमें राज्य में कुछ नए जिलों के गठन की मांगें मिलीं। हमने इन प्रस्तावों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था और हमें अंतिम रिपोर्ट मिल गई है। मैं अब राज्य में नए जिलों के गठन की घोषणा करता हूं। सीएम की घोषणा के मुताबिक राजस्थान में अब ये 19 नए जिले और शामिल हो गए हैं। इसी के साथ अब राजस्थान 50 जिलों वाला राज्य बन गया है।
Related News:-
चुनावी साल में अशोक गहलोत का मास्टर स्ट्रोक, की 20 बड़ी घोषणाएं
ये हैं 19 नए जिले
•अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर)
•बालोतरा (बाड़मेर)
•ब्यावर (अजमेर)
•डीग (भरतपुर)
•डीडवाना-कुचामनसिटी (नागौर)
•दूदू (जयपुर)
•गंगापुर सिटी (सवाईमाधोपुर)
•जयपुर-उत्तर
•जयपुर-दक्षिण
•जोधपुर पूर्व
•जोधपुर पश्चिम
•केकड़ी (अजमेर)
•कोटपूतली-बहरोड़ (जयपुर)
•खैरथल (अलवर)
•नीम का थाना (सीकर)
•फलोदी (जोधपुर)
•सलूम्बर (उदयपुर)
•सांचोर (जालोर)
•शाहपुरा (भीलवाड़ा)
इसके अलावा बांसवाड़ा, पाली व सीकर नए सम्भाग बनाए गए हैं। इस प्रकार अब राजस्थान में कुल 50 नए जिले और 10 सम्भाग हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये सभी घोषणाएं बजट पर बहस के जवाब में की हैं।
