सीएम गहलोत का अजीब तर्क: भागवत हिंदू राष्ट्र की बात करते, इसलिए अमृतपाल मांग रहा अलग खालिस्तान
एनसीआई@जयपुर
सीएम गहलोत ने कहा कि अमृतपाल सिंह कह रहा है कि अगर मोहन भागवत और नरेन्द्र मोदी हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो मैं खालिस्तान की बात क्यों नहीं करूं? गहलोत ने कहा कि आज देश में जातिवाद और धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। गहलोत ने कहा कि आप दोनों की वजह से ही अमृतपाल की हिम्मत बढ़ी है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर यह बयान दिया है। अमृतपाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर नए राष्ट्र की मांग करना गलत है। जिस तरह से मोहन भागवत हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं, वैसे ही पंजाब में अमृतपाल सिंह खालिस्तान की मांग कर रहा है। गहलोत ने कहा कि आज देश में जातिवाद और धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है।
सचिन पायलट पर हमला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए इशारों-इशारों में कहा कि यदि हमारी सरकार फिर से बनती है तो मुख्यमंत्री मैं ही बनूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी मुख्यमंत्री बनने की मांग नहीं की थी। जब गांधी परिवार ने देखा कि सभी जातियां मुझे प्रेम करती हैं तो उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया।
