April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

आतंकी हमले से सेना की गाड़ी में लगी आग, देश को हुआ बड़ा नुकसान

आतंकी हमले से सेना की गाड़ी में लगी आग, देश को हुआ बड़ा नुकसान

एनसीआई@श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सेना की गाड़ी में आग लग गई। इस हमले में 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि एक जवान गम्भीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सेना अस्पताल में चल रहा है। इसे सेना ने आतंकी हमला बताया है। इसकी पुष्टि सेना की तरफ से कर दी गई है। आतंकी संगठन जैश समर्थित PAFF यानी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस वारदात की सूचना मिलने पर एडीजीपी जम्मू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुंछ पहुंचे।

सेना की तरफ से बताया गया है कि आज गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाईवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने इस हमले में ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया। इससे सेना के वाहन में आग लग गई। भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला किया गया है।

सेना के मुताबिक इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान घटना में शहीद हुए हैं। एक अन्य गम्भीर रूप से घायल जवान को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इस आतंकवादी हमले की जानकारी दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.