April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर झालावाड़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर झालावाड़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

एनसीआई@झालावाड़

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर बुधवार को झालावाड़ जिले में अभिहित अधिकारी डॉ. सैयद के तत्वावधान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। साथ ही इस दौरान इन प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 20 नमूने लिए।

इन नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, कोटा भिजवाया जा रहा है। वहां से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर अवमानक, मिथ्या छाप व असुरक्षित खाद्य नमूनों के विरुद्ध खाद सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाले खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना, गोविंद सहाय गुर्जर तथा सहायक बालमुकुंद अहीता व दिलीप भील शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्य की जनता को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान नकाते शिवप्रसाद मदन के निर्देश पर सम्पूर्ण राजस्थान में ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.