July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मुख्यमंत्री गहलोत अब 28 जून को आएंगे बूंदी

मुख्यमंत्री गहलोत अब 28 जून को आएंगे बूंदी

एनसीआई@बूंदी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब 28 जून को बूंदी आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वह सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से बूंदी पहुंचेंगे। इसके बाद बूंदी के पुलिस परेड ग्राउंड में महंगाई राहत केम्प एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व गहलोत को 20 जून को बूंदी आना था, मगर अतिवृष्टि प्रभावित जिलों का दौरा तय हो जाने के कारण उनका बूंदी सहित हाड़ोती के अन्य जिलों का दौरा निरस्त हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.