April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

शराबबंदी वाले राज्य में मंत्री ने सबके सामने पी ली शराब, इस कारण हुआ ऐसा….

शराबबंदी वाले राज्य में मंत्री ने सबके सामने पी ली शराब, इस कारण हुआ ऐसा….

आदिवासी दिवस की पूजा में देशी शराब से धरती माता का अभिषेक करने की परम्परा वर्षों से चली आ रही है। पूजा के दौरान एक बोतल में देसी शराब पत्ते में मंत्री सहित गणमान्य लोगों को पूजा के लिए दी गई। मगर कृषि मंत्री राघवजी पटेल आदिवासी रीति-रिवाजों से अनजान होने की वजह से इसे चरणामृत समझकर पी गए।

एनसीआई@नर्मदा

गुजरात के नर्मदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नर्मदा के डेडियापाड़ा में आदिवासी दिवस समारोह के मौके पर राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल गलती से शराब को चरणामृत समझकर पी गए।

दरअसल, इस दौरान उन्हें पूजा करने वाले पत्ते में देसी शराब दी गई, लेकिन आदिवासी रीति-रिवाजों से अनजान कृषि मंत्री उसे चरणामृत समझकर पी गए। राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल की मौजूदगी में नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।

उल्लेखनीय है कि आदिवासी दिवस की पूजा में देशी शराब से धरती माता का अभिषेक करने की परम्परा वर्षों से चली आ रही है। इस पूजा के दौरान एक बोतल में देसी शराब पत्ते में मंत्री सहित गणमान्य लोगों को पूजा के लिए दी गई। कृषि मंत्री राघवजी पटेल आदिवासी रीति-रिवाजों से अनजान होने की वजह से इसे चरणामृत समझकर पी गए। इस पर वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें बताया कि इसे धरती माता को अर्पित करना होता है, तब जाकर मंत्री को अपनी गलती का एहसास हुआ।

इस बारे में उन्होंने कहा कि मुझे आदिवासी परम्पराओं के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। मैं यहां के रीति-रिवाजों से परिचित नहीं हूं। मैं यहां पहली बार आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.