April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बारिश-लेंडस्लाइड से भारी तबाही: मंदिर ढहने से मलबे में दबे 50 श्रद्धालु, डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ढही, बादल फटने से 7 की मौत

बारिश-लेंडस्लाइड से भारी तबाही: मंदिर ढहने से मलबे में दबे 50 श्रद्धालु, डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ढही, बादल फटने से 7 की मौत

शिमला, सोलन से लेकर हरिद्वार तक बारिश ने एक बार फिर पहाड़ों पर कहर ढाना शुरू कर दिया है। हिमाचल के दो अलग-अलग जिलों में बारिश भीषण तबाही लेकर आई है। शिमला में लेंडस्लाइड के बाद शिव मंदिर ढह गया है तो वहीं सोलन में बादल फटने से दो घर बह गए हैं।

एनसीआई@शिमला/देहरादून

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ों में भारी बारिश से एक बार फिर जबरदस्त तबाही के मंजर सामने आने लगे हैं। इसके चलते नदियां-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर लेंडस्लाइड के कारण यातायात बाधित हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार 30 घंटे से भी अधिक समय से बारिश हो रही है।

हिमाचल के शिमला में आज सुबह लेंडस्लाइड के कारण एक शिव मंदिर ढह गया। सावन का सोमवार होने से यहां उस समय काफी संख्या में श्रद्धालु आए हुए थे। मंदिर के मलबे में इनमें से करीब 50 लोग दब गए। अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

हिमाचल प्रदेश के ही सोलन में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। यहां से 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यानी अकेले हिमाचल में ही 18 लोगों की मौत अब तक बारिश के चलते हो चुकी थी। इसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश के कारण डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ढह गई।

शिमला के भूस्खलन पर सीएम का ट्वीट 

लेंडस्लाइड हिमाचल के शिमला जिले में हुई है। यहां सावन सोमवार के मौके पर करीब 50 लोग पूजा करने पहुंचे थे। 48 घंटे से जारी बारिश के कारण यहां धायावला गांव में लेंडस्लाइड हुई और शिव मंदिर अचानक ढह गया। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालु मलबे के नीचे दब गए। राहत-आपदा दल को बुलाकर मलबा हटाना शुरू किया गया। कुछ ही देर में मलबे से 11 शव बरामद कर लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.