April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: 323 सड़कों के विकास कार्यों से होगा आवागमन सुगम, 462 करोड़ रुपए स्वीकृत

राजस्थान: 323 सड़कों के विकास कार्यों से होगा आवागमन सुगम, 462 करोड़ रुपए स्वीकृत

एनसीआई@जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण सड़कों के 323 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 462.74 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम हो सकेगा। इनमें निर्माण, मरम्मत तथा उन्नयन आदि के कार्य होंगे।

गहलोत की इस स्वीकृति से धौलपुर में 49, बाड़मेर में 37, जैसलमेर में 36, अलवर में 34, भरतपुर व पाली में 21-21, नागौर में 20, जयपुर व राजसमंद में 18-18, चित्तौड़गढ़ में 15, बारां में 11, जोधपुर व करौली में 10-10, हनुमानगढ़ में 7, सीकर में 5, बूंदी में 4, झुंझुनूं में 2 तथा अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर व श्रीगंगानगर में 1-1 विकास कार्य करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस सम्बन्ध में बजट घोषणा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.