‘मुझे छोड़ दो, मत मारो’, लड़की ने लगाई गुहार, मगर नहीं पसीजे हमास के आतंकी, महिला के नग्न शव को शहर में भी घुमाया, अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते नजर आ रहे आतंकी
हमास के आतंकियों ने मृत इजराइली महिला के शव को नग्न अवस्था में एक खुले ट्रक पर रखा। वीडियो में ये लोग महिला के शव को ही गाली देते और थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
हमास की ओर से शनिवार सुबह इजरायल पर रॉकेटों से किए गए हमलों के बाद इजरायल और फिलीस्तीन के बीच घमासान जंग जारी है। यही नहीं हमास के लड़ाके इजराइल के दक्षिणी छोर से देश में दाखिल हो गए थे। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे जा सकते हैं, जिनमें हमास के लड़ाके इजराइली शहरों की सड़कों पर जबरदस्त हिंसा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ये जोरदार तरीके से अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
कई ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिनमें हमास के लड़ाके राह चलते लोगों पर गोलियां बरसाते दिख रहे हैं। एक ऐसा ही रूह कंपाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि हमास के आतंकियों ने एक लड़की को जबरदस्ती एक मोटरसाइकिल पर बैठा दिया।यह लड़की इनसे अपनी जान की भीख मांग रही है। लड़की का नाम नोआ बताया गया है।

दरअसल नोआ अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक पार्टी में गई थी। वहां भी हमास के लड़ाकों ने हमला कर दिया। फिर लड़की को उठा कर अपने साथ ले गए। वह कहती रही कि मुझे मत मारो। नोआ के लाख गुहार के बाद भी आतंकियों ने उसकी एक न सुनी और उसे अपने साथ ले गए। इन आतंकियों ने लड़की के बॉयफ्रेंड को खूब पीटा। इसके बाद से इनका पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि हमास के आतंकियों ने इन्हें कैद कर लिया है।
महिला के नग्न शव को सड़कों पर घुमाया
सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में एक इजराइली महिला के नग्न शव को एक खुले ट्रक पर रख कर शहर में घुमाते दिखाया गया है। वीडियो में ये लोग महिला के शव को ही गाली देते व थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।
कहा जा रहा है कि हमास के आतंकी इसलिए लोगों को कैद कर रहे हैं, ताकि ये इजराइल सरकार के साथ मोलभाव कर सकें। उल्लेखनीय है कि इजराइल की जेल में कई फिलिस्तीनी कैदी हैं। कैद किए गए इजराइली नागरिकों के बदले हमास फिलिस्तीनी कैदियों की मांग कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास ने 35 इजराइली सैनिकों को कैद कर लिया है।
