July 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

36 साल बाद टूटा गावस्कर-श्रीकांत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के इन बल्लेबाजों ने किया यह बड़ा धमाका

36 साल बाद टूटा गावस्कर-श्रीकांत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के इन बल्लेबाजों ने किया यह बड़ा धमाका

एनसीआई@स्पोर्टस डेस्क/धर्मशाला

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इस समय न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव हुए हैं। चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव और शार्दुल की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिला है। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने भारतीय बल्लेबाजों का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2023 का‌ यह 21वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इन बल्लेबाजों ने की शानदार बैटिंग 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब ओपनर डेवोन कॉन्वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। फिर विल यंग 17 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन 2 विकेट गिरने के बाद रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने शानदार बैटिंग की। इन दोनों खिलाड़ियों ने कई आकर्षक स्ट्रोक लगाए। ऐसा लग रहा था कि ये दोनों खिलाड़ी आराम से अपना शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन फिर मोहम्मद शमी ने रचिन को आउट कर दिया। वह 75 रन बनाकर आउट हो गए।

टूटा भारतीय दिग्गजों का रिकॉर्ड 

रचिन और मिचेल के बीच में 159 रनों की साझेदारी हुई, जो IND vs NZ के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैचों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले IND vs NZ के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैचों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और के.श्रीकांत के नाम था। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने 1987 में कीवी टीम के खिलाफ 136 रन बनाए थे। लेकिन अब भारतीय दिग्गजों का रिकॉर्ड रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने तोड़ दिया है।

IND vs NZ के बीच वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी: 

159* – रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल, 2023
136 – सुनील गावस्कर और के. श्रीकांत, 1987
129 – राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ, 2003
127 – मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर, 1992
116 – एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा, 2019

दोनों टीमों के लिए अहम है मुकाबला 

भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने चार-चार मुकाबले खेले हैं। कीवी टीम पहले नम्बर पर है और उसका नेट रन रेट प्लस 1.928 है। भारतीय टीम का नेट रन रेट प्लस 1.659 है और टीम दूसरे नम्बर पर है। आज का मुकाबला जो भी टीम जीतेगी उसके लिए सेमीफाइनल का राह आसान हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.