April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

भारतीय गेंदबाज़ों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज़ पस्त, 3 रन पर गिर गए थे चार विकेट

भारतीय गेंदबाज़ों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज़ पस्त, 3 रन पर गिर गए थे चार विकेट

एनसीआई@मुम्बई/सेन्ट्रल डेस्क 

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वन डे वर्ल्ड कप मैच में भारत द्वारा दिए गए 358 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया था। इस टीम का जो प्रदर्शन दिख रहा है उसके हिसाब से यह आज शर्मनाक पराजय की ओर बढ़ रही है।

महज तीन रनों पर श्रीलंका के चार विकेट चले गए जबकि उसके तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर ही पथुम निसंका को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही श्रीलंका को दूसरा विकेट गिर गया. उस समय श्रीलंका का स्कोर 1.1 ओवर में महज दो रन था। दिमुथ करुणारत्ने का विकेट मोहम्मद सिराज लिया।इसके बाद तीसरा विकेट सदीरा समरविक्रमा का गिरा और इसे भी मोहम्मद सिराज ने लिया।

दिलचस्प बात है कि ये तीनों बल्लेबाज़ शून्य पर आउट हुए और इस दौरान जो सिर्फ दो रन श्रीलंका के बने वो एक्स्ट्रा थे। मैच शुरू होने से पहले श्रीलंका ने टॉस जीता और बल्लेबाज़ी के लिए भारत को आमंत्रित किया। भारत ने 50 ओवरों में आठ विकेट पर कुल 357 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.