कोटा कांग्रेस के दो दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

एनसीआई@जयपुर/कोटा
राजस्थान कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज मेहता तथा पीपल्दा से विधायक रहे रामगोपाल बैरवा भाजपा में शामिल हो गए। इन दोनों नेताओं ने शनिवार को जयपुर प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में भगवान दुपट्टा पहना। इन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित सांसद राज्यवर्धन सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।


मेहता ने कभी ओम बिरला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसके अलावा कोटा दक्षिण से वर्तमान भाजपा विधायक संदीप शर्मा के सामने भी उम्मीदवार रह चुके हैं। मेहता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद ओम बिरला के प्रभाव के कारण ही इन दोनों दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है।
