कोटा: भाजपा किसान मोर्चा ने मोदी की सभा के लिए लोगों को पीले चावल बांटकर दिया आमंत्रण
एनसीआई@कोटा
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 नवम्बर को कोटा में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए लोगों को पीले चावल बांटकर आमंत्रित किया।

नायक ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत योजना, मातृ वंदन योजना, स्वनिधि योजना के तहत करोड़ों भारतीयों को लाभांवित किया है। भाजपा नेता सुनील प्रजापति और आकाश जैन ने कहा कि मोदी ने धारा 370 हटाकर भारत को और सुदृढ़ किया तथा लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नारीशक्ति का वंदन किया है। इसीलिए हाड़ोती की जनता 21 नवम्बर को कोटा में आयोजित आमसभा में मोदी का अभिनंदन करेगी।

भाजपा नेता सुनील शर्मा और मनीष शर्मा ने बताया कि शहरवासियों को पीले चावल देकर आमसभा के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर आलोक गोयल, मनु प्रताप, नरेन्द्र पुरी, धवन, पप्पू सुमन, लोकेश गुप्ता, मोनू पांचाल, सतीश गोचर आदि मौजूद रहे।
