April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा रिवर फ्रंट पर 35 फीट ऊंचाई से गिरकर मरने वाले इंजीनियर के बेटे ने मंत्री धारीवाल को ठहराया उनके पिता की मौत का जिम्मेदार, सुनिए बेटे का सनसनीखेज आरोप

कोटा रिवर फ्रंट पर 35 फीट ऊंचाई से गिरकर मरने वाले इंजीनियर के बेटे ने मंत्री धारीवाल को ठहराया उनके पिता की मौत का जिम्मेदार, सुनिए बेटे का सनसनीखेज आरोप

एनसीआई@कोटा

कोटा रिवर फ्रंट पर लगी दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को मोल्ड बॉक्स से निकालते समय कास्टिंग इंजीनियर देवेन्द्र आर्य व एक मजदूर की 35 फीट ऊंचाई से गिर जाने से मौत हो गई। आज रविवार अपराह्न तीन बजे करीब यह हादसा हुआ था। अब इस मामले में मृतक इंजीनियर देवेन्द्र आर्य के बेटे धनंजय आर्य ने राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को उनके पिता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Related News –

कोटा रिवर फ्रंट पर बड़ा हादसा: दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को निकालते समय इंजीनियर और मजदूर 35 फीट ऊंचाई से गिरे, मौत

धनंजय का कहना है कि हर चीज का एक प्रक्रिया होता है। समय हुए बिना ही मंत्री शांति धारीवाल जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारी उन पर चुनाव से पहले घंटी को मोल्ड बॉक्स से निकलने का दबाव बना रहे थे वरना देख लेने की धमकी दे रहे थे। उनके पिता शुगर, बीपी जैसी गम्भीर बीमारियों के ग्रस्त थे। इसके अलावा उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी। इसके बावजूद मंत्री धारीवाल व अधिकारियों के दबाव में आकर ही पिता ने आज घंटी को मोल्ड बॉक्स से बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान हुए हादसे में उनके पिता व एक मजदूर की मौत हो गई। उल्लेखनीय की मंत्री धारीवाल कोटा उत्तर विधानसभा सीट से विधायक हैं, साथ ही इस बार भी यहीं से कांग्रेस के उम्मीदवार भी हैं। इस वीडियो में सुनिए धनंजय ने क्या पूरा आरोप लगाया है-

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.