April 30, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कांग्रेस एमएलए के काफिले पर बाइक सवारों ने किया हमला, फायरिंग का भी आरोप

कांग्रेस एमएलए के काफिले पर बाइक सवारों ने किया हमला, फायरिंग का भी आरोप

एनसीआई@भरतपुर

जिले के सेवर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नदबई विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी जोगेन्द्र सिंह अवाना के काफिले पर कई बाइक सवारों ने हमला कर दिया।

विधायक अवाना ने इस घटना की सेवर थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सेवर के पूर्व प्रधान पर इस हमले का आरोप लगाया है, मगर नाम नहीं बताया। काफिले की कार में तोड़फोड़ करने, 3 फायर करने और कार के पीछे बाइकें दौड़ाने की शिकायत दर्ज कराई है

विधायक अवाना की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कसोदा से उनका काफिला गुजर रहा था। इसमें 4-5 कारें शामिल थीं। तभी अनीपुरा गांव में अचानक करीब 35 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने घेर लिया और लाठियों, कुल्हाड़ियों से गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। गाली-गलौच भी की। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल पर भी बात कर रहे थे। विधायक के अनुसार उन्होंने कारों को आगे बढ़ा दिया इसके बाद भी आरोपी हमला करते रहे।

जोगेंद्र सिंह अवाना बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे, मगर बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। अवाना के सामने नदबई से पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह चुनावी मैदान में है।

अवाना का आरोप गाड़ी पर तीन फायर किए

विधायक अवाना ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनका काफिला अनीपुरा गांव जा रहा था। इस बीच पीछा कर रहे बदमाशों ने उनके काफिले की पिछली कार पर लाठी, डंडों और फरसों से हमलाकर पर गोलियों से तीन फायर भी किए। इस दौरान कुछ बदमाशों ने काफिले की कारों के पीछे अपनी बाइक भी दौड़ाई। इस पर वाहन चालक ने विधायक की गाड़ी सेवर पुलिस थाने की तरफ मोड़ दी। विधायक के अनुसार उन्होंने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.