लाड़पुरा की जनता ने भाजपा को नकार दिया, कांग्रेस का कर रही गुणगान : नईमुद्दीन गुड्डू
एनसीआई@कोटा
राजस्थान में कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने आम आदमी के जीवन स्तर को बेहतरीन कर दिया है। इसके चलते एक ओर जहां लोगों को महंगाई से राहत मिली है तो रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। लाड़पुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू अपने चुनावी प्रचार के दौरान मतदाताओं को यह बात समझा रहे हैं।
नईमुद्दीन गुड्डू इस दौरान यह भी कह रहे हैं कि सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देकर तो राजस्थान सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की जिन प्रदेशों में सरकारें हैं, वहां ओल्ड पेंशन स्कीम देना तो दूर की बात महंगाई तक पर कंट्रोल नहीं किया गया है।

अपने जनसम्पर्क अभियान में कांग्रेस नेता नईमुद्दीन गुड्डु जिस भी क्षेत्र में जा रहे हैं लोग उनका माला और साफा पहना कर, तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। उनका मुंह भी मीठा कराया जा रहा है।
गुड्डू ने अपने जनसम्पर्क के क्रम में रविवार को स्वराज एनक्लेव, मानपुरा, अर्जुनपुरा, चन्द्रेसल, रोटेदा, सोगरिया, पूनम कॉलोनी, गोकुल कॉलोनी, बोरखेडा, वार्ड 17 एवं वार्ड 19 बजरंग नगर में मतदाताओं से सम्पर्क किया। हर जगह लोगों ने उन्हें ही वोट देकर जिताने का आश्वासन दिया। इस पर गुड्डू ने भी उन्हें वादा किया कि कांग्रेस की सरकार वापस बनने पर बनने और लाड़पुरा विधानसभा सीट से उनकी जीत होने पर वे क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाएंगे। नईमुद्दीन गुड्डु को समर्थन देने के लिए कई संगठन और स्वयंसेवी संस्थाएं भी सामने आईं हैं। यह भी उनका सकारात्मक पहलू है।
