April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सोनिया-राहुल को ईडी से लगा बड़ा झटका, यंग इंडिया की 751 करोड़ रुपए की सम्पत्ति जब्त

सोनिया-राहुल को ईडी से लगा बड़ा झटका, यंग इंडिया की 751 करोड़ रुपए की सम्पत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की 751.9 करोड़ रुपए की सम्पत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क करने का आदेश जारी किया। इसके बाद एजेएल की सम्पत्ति को कुर्क कर लिया गया। ईडी ने यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लिया है।

एनसीआई@नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की 751.9 करोड़ रुपए की सम्पत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क कर लिया है। ईडी ने यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लिया है।

उल्लेखनीय है कि ईडी इस मामले में पहले सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है। ईडी की जांच में पैसों के हेरफेर की बात सामने आई थी। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि जब्त की गई सम्पत्ति में एजेएल की दिल्ली, मुम्बई और लखनऊ सहित कई जगहों की स्थित सम्पत्ति है। इसकी कुल कीमत 661.69 करोड़ रुपए है। वहीं यंग इंडिया की जब्त की गई सम्पत्ति की कीमत 90.21 करोड़ रुपए है।

कांग्रेस नेता ने इस एक्शन को बताया चुनाव से प्रेरित

ईडी के इस एक्शन पर कांग्रेस नेता ने भाजपा को निशाने पर लिया है। अभिषेक मनु सिंघवी ने X पर लिखा, ईडी द्वारा एजेएल की सम्पत्तियों की कुर्की की खबरें प्रत्येक राज्य में चल रहे चुनावों में निश्चित हार से ध्यान हटाने की उनकी हताशा को दर्शाती है।

पीएमएलए कार्रवाई केवल किसी विधेय या मुख्य अपराध के परिणामस्वरूप हो सकती है। किसी भी अचल सम्पत्ति का कोई ट्रांसफर नहीं है। पैसों का कोई आवागमन नहीं हो रहा है। अपराध की कोई आय नहीं है। वास्तव में, ऐसा कोई शिकायतकर्ता नहीं है जो यह दावा करता हो कि उसे धोखा दिया गया है। एक भी नहीं!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.