April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, बेटे को हत्या की आशंका

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, बेटे को हत्या की आशंका

एनसीआई@कोटा

शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले के अनुसार मोहन लाल (65) बाइक से अपने गांव जा रहा था। धाकड़खेड़ी पुलिया के पास स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद शव को एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार मोहन लाल बैरवा खेड़ारसूलपुर का रहने वाला था। वह शादी- विवाह में घोड़ियों की बुकिंग करता था। उसके बेटे चौथमल ने बताया कि उसके पिता सुबह किसी काम से गांव से शहर में डीसीएम इलाके में गए थे। दोपहर को वापस गांव लौट रहे थे। धाकड़खेड़ी पुलिया के पास एक स्कार्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। यह जानकारी मिलने पर वह मौके पर गए और पिता को हॉस्पिटल लेकर गए। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के बेटे चौथमल ने कहा कि हादसे के बाद पिता का मोबाइल गायब है। चार महीने पहले उसके पिता से गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट की थी। चौथमल ने हादसे पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है।

उद्योग नगर थाना एसआई सुरेश मीणा ने बताया कि मोहन लाल बैरवा बाइक से गांव जा रहे थे, रास्ते में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.