April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

घरवालों से मिलने आया पचास हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 31 लाख रुपए की लूट मामले में था फरार

घरवालों से मिलने आया पचास हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 31 लाख रुपए की लूट मामले में था फरार

एनसीआई@कोटा

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में जून 2023 में एक व्यापारी के कर्मचारी से 31 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी शाकिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 21 जून को जितेन्द्र मेहता स्कूटी से 31 लाख रुपए लेकर छावनी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया था।

इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी शाकिर उर्फ शूटर फरार था। इस पर कोटा पुलिस ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुख्यालय स्तर पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी लगी हुई थी। पुलिस तकनीकी और मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश कर रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी शाकिर रात को अपने घरवालों से मिलने के लिए संजय नगर में आया हुआ है। इस पर गुमानपुरा थाना पुलिस ने टीम गठित कर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पूर्व में इनायत हुसैन, विष्णु प्रजापति, इरफान अंसारी, नरेश, साजिद, शाहजमा को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये आरोपी अभी जेल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.