April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

नाबालिग के अपहरण व रेप का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से फरार था

नाबालिग के अपहरण व रेप का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से फरार था

एनसीआई@कोटा

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राधे उर्फ प्रह्लाद मंदे (24) मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बस्सोर के कुंडम मोहल्ले का रहने वाला है। यह 6 महीने से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 2 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। कुन्हाड़ी थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है।

कुन्हाड़ी थाने के सीआई महेन्द्र मीणा ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता ने 16 जुलाई 2023 को थाने में शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। दो महीने पहले ही मजदूरी के सिलसिले में कोटा आया था और यहां लेंडमार्क सिटी इलाके में रहकर मजदूरी कर रहा था। 15 जुलाई की रात डेढ़ बजे करीब उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद उसे आसपास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली।

इस शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसमें नाबालिग को तो दस्तयाब कर लिया गया, मगर आरोपी काफी शातिर निकला। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार जगह बदलता रहा। अंत में उसे महाराष्ट्र के पुणे से पकड़ा गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.