स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, युवक-युवतियों को पकड़ा, कार्यवाही जारी
एनसीआई@कोटा
शहर के दादाबाड़ी इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर पर गुरुवार शाम को पुलिस ने छापा मार कर मौके से कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा है। पुलिस अभी इनसे पूछताछ कर रही है। इसलिए पूछताछ पूरी होने के बाद ही पूर्ण जानकारी देने की बात कही गई है।
मामले के अनुसार दादाबाड़ी मैन रोड पर बृजवासी मिष्ठान भंडार के सामने एक बिल्डिंग में कुछ दिन से स्पा सेंटर संचालित था। इस स्पा सेंटर पर पुलिस को अवांछित गतिविधियों की भी जानकारी मिली थी इसके बाद शाम को बोगस ग्राहक मौके पर भेजा गया। इसके इशारे के बाद पुलिस ने यहां दबिश दी। इसमें कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। डिप्टी डीएसपी भवानी सिंह ने बताया कि अभी कार्यवाही जारी है। इसके बाद ही पूरी जानकारी देना सम्भव होगा।
