April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोचिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, NEET की तैयारी कर रहे चार छात्र गिरफ्तार, पूछताछ जारी

कोचिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, NEET की तैयारी कर रहे चार छात्र गिरफ्तार, पूछताछ जारी

एनसीआई@कोटा

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की लेंड मार्क सिटी के एक फ्लेट में कोचिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में NEET की तैयारी कर रहे चार कोचिंग छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी छात्र बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासी हैं। वहीं पीड़ित छात्रा उत्तर प्रदेश की निवासी है। छात्रा का आरोप है कि चारों आरोपियों में से एक ने उसे धोखे से अपने फ्लेट पर बुलाया। इसके बाद इन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस वारदात की शिकायत मिलने पर पुलिस घटनास्थल फ्लेट पर पहुंची। पुलिस ने यहां आवश्यक जांच कर सबूत जुटाने की कोशिश की। आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। आगे जानकारी का इंतजार है।

चारों आरोपी बालिग हैं, इसके बावजूद पुलिस सुरक्षा का हवाला देते हुए उनकी पहचान उजागर नहीं कर रही है। पुलिस आरोपियों तक कैसे पहुंची, इसका भी खुलासा नहीं किया है। इनके खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने यह बताया 

एएसपी उमा शर्मा ने बताया कि पीड़ित छात्रा करीब एक साल से कोटा में रहकर NEET (नेशनल एलिजिबिलटी एंट्रेंस एग्जाम) की तैयारी कर रही है। यह वारदात 10 फरवरी की है, मामला 13 फरवरी को दर्ज कराया गया था। इसके बाद पीड़िता के बयान लिए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज गुरुवार (15 फरवरी) को यह मामला मीडिया के सामने आया। एएसपी उमा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर चारों आरोपियों को बुधवार को लेंडमार्क इलाके से पकड़ लिया।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती

पता चला है कि पीड़िता की 15-20 दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए उसके ही गृह राज्य उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक लड़के से दोस्ती हुई थी। बातचीत में पता चला कि वह NEET की तैयारी कर रहा है और लेंडमार्क एरिया में किराए से फ्लेट लेकर रहता है। 10 फरवरी को उस लड़के ने पीड़िता को मिलने फ्लेट पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो उस लड़के के तीन अन्य दोस्त भी मौजूद थे। इन चारों ने उससे गैंगरेप किया। अन्य तीन आरोपी पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। ये सभी कोटा में रहकर कोचिंग ले रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके लिए स्पेशल टीम बनाई गई है।

पुलिस के अनुसार वारदात के अगले दिन आरोपियों ने पीड़ित लड़की को फोन कर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी।

डिप्रेशन में चली गई थी पीड़िता

वारदात के बाद छात्रा डिप्रेशन में आ गई थी। वह परेशान रहने लग गई और सुसाइड करने की सोचने लगी थी। उसकी दोस्त को इस बात की जानकारी हुई तो उसने उसकी काउंसिलिंग करवाई। काउंसिलिंग में वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद मामला दर्ज करवाया गया।पुलिस लगातार पीड़ित लड़की की काउंसिलिंग कर रही है। साथ ही डॉक्टर्स की भी मदद ली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कोटा में हर साल करीब दो लाख विद्यार्थी NEET और JEE की कोचिंग करने के लिए पहुंचते हैं। यहां करीब 150 कोचिंग सेंटर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.