April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

17 साल के लड़के ने बेहद शातिराना तरीके से‌ पड़ोसी के‌ बाथरूम में लगा दिया हिडन केमरा,मोबाइल से कनेक्ट कर पत्नी का बना लिया वीडियो, पति को स्क्रीनशॉट भेज कर मांगे 2 लाख रुपए, नाबालिग निरुद्ध, दो साथी गिरफ्तार

17 साल के लड़के ने बेहद शातिराना तरीके से‌ पड़ोसी के‌ बाथरूम में लगा दिया हिडन केमरा,मोबाइल से कनेक्ट कर पत्नी का बना लिया वीडियो, पति को स्क्रीनशॉट भेज कर मांगे 2 लाख रुपए, नाबालिग निरुद्ध, दो साथी गिरफ्तार

एनसीआई@भरतपुर

डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में 17 साल के एक लड़के ने अपने पड़ोसी बिजनेसमैन के बाथरूम के गीजर पर हिडन कैमरा लगा दिया। साथ ही यह केमरा इंटरनेट से कनेक्ट कर मोबाइल से जोड़ लिया। इसके बाद इस लड़के ने मोबाइल में बिजनेसमैन की चालीस वर्षीय पत्नी का न्यूड वीडियो लेकर स्क्रीन शॉट ले लिए और बिजनेसमैन को ब्लैकमेल किया। इसने 2 लाख रुपए न देने पर फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। परेशान होकर पड़ोसी ने एफआईआर दर्ज करा दी। इस पर पुलिस ने सोमवार शाम को इस आरोपी नाबालिग लड़के को डिटेन किया। साथ ही उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लेपटॉप और मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

इस मामले में कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया-थाना इलाके में रहने वाले नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया। वह 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। वही साजिश का मास्टरमाइंड भी है। वारदात में शामिल उसके दो दोस्तों मोहित (20) और अब्दुल (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गलत तरीके से पैसा जुटाकर तीनों मौज-शौक में खर्च करना चाहते थे।

गली में बाथरूम का वेंटिलेशन, गीजर पर लगाया केमरा

पीड़ित व्यापारी का मकान गली में है। इनके बाथरूम का वेंटिलेशन रोड की तरफ खुलता है। आरोपी लड़के का मकान पड़ोस में है। लड़के के पिता भी बिजनेसमैन हैं। इसने अपने दोस्तों जुरहरा थाना के सहसन रोड निवासी मोहित और कंचननेर निवासी अब्दुल के साथ मिलकर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने की साजिश रची। आरोपी ने 10 हजार रुपए में नया मोबाइल और सिम खरीदा। इसके बाद 1800 रुपए में ऑनलाइन माइक्रो कैमरा खरीदा।

पत्नी ने लाइट जलती देखी तो पति को बताया

14 मार्च की रात बिजनेसमैन की पत्नी बाथरूम में गई तो उसे गीजर के पीछे लाल लाइट जलती दिखी। उसने इस बारे में अपने पति को बताया। पति ने चेक किया तो यह कैमरा था। कैमरा देख वह घबरा गया। हालांकि उसने इस बारे में किसी से जिक्र नहीं किया। अगले दिन 15 मार्च को बिजनेसमैन के मोबाइल पर अनजान नम्बर से वॉट्सएप मैसेज आया। इसमें उसकी पत्नी के 2-3 न्यूड फोटो भेजे गए थे। फोटो भेजने के बाद आरोपी ने व्यापारी को वॉट्सएप कॉल किया, लेकिन व्यापारी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद नॉर्मल कॉल किया तो व्यापारी ने फोन उठाया। आरोपी ने कहा- 2 लाख रुपए हमें दे दो, वरना तुम्हारी पत्नी की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

एफआईआर दर्ज कराई, मास्टर माइंड निकला नाबालिग पड़ोसी

कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया- व्यापारी ने कामां थाना पुलिस में 16 मार्च को मामले की एफआईआर दर्ज कराई। मामले की पड़ताल के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया। जिस नम्बर से फोन आया था, पुलिस ने उसकी डिटेल निकाली। आसपास के सीसीटीवी खंगाले। इसमें वारदात का मास्टर माइंड पड़ोस में रहने वाला नाबालिग लड़का निकला। सोमवार शाम पुलिस ने लड़के को निरुद्ध किया। उसके दो साथी मोहित और अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल व एक लेपटॉप बरामद किया है। बिजनेसमैन को किए गए कॉल को काफी दिन से पुलिस ट्रेस करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन नम्बर बंद आ रहा था। फोन एक्टिव हुआ तो उसकी लोकेशन पड़ोस में निकली। इसके बाद जाकर पुलिस ने कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.