मुसीबतों में घिरी आम आदमी पार्टी को मिली बहुत बड़ी राहत, पार्टी में खुशी की लहर
एनसीआई@नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने उन्हें जमानत दी है। वह दिल्ली शराब नीति से सम्बन्धित घोटाला केस में 6 महीने से जेल में थे।
सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी। बेंच ने ईडी से पूछा था कि आखिर संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है? कोर्ट को संजय सिंह के वकील ने बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है। इसके बावजूद संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं।
इस पर ईडी ने संजय सिंह को जमानत देने पर आपत्ति नहीं जताई। ईडी की ओर से कहा गया कि उन्हें जमानत दी जा सकती है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया।
