April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

थ्रेसर में फंसने से युवक का सिर कटा, पत्नी को लेने आया था ससुराल, फसल निकलवाने लगा, बचाने की कोशिश में साले का भी हाथ कटा

थ्रेसर में फंसने से युवक का सिर कटा, पत्नी को लेने आया था ससुराल, फसल निकलवाने लगा, बचाने की कोशिश में साले का भी हाथ कटा

एनसीआई@अलवर

अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव स्थित अपनी ससुराल आए एक युवक की थ्रेसर मशीन की चपेट में आ जाने से बेहद दर्दनाक- खौफनाक मौत हो गई। इस हादसे में उस युवक के टुकड़े-टुकड़े हो गए। यही नहीं उसे बचाने के प्रयास में उसके साले का भी हाथ कट गया।

गेहूं की फसल निकालते समय हुआ हादसा

अकबरपुर थानेदार ओमप्रकाश मीणा ने बताया-मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे माधोगढ़ गांव की मालियों की ढाणी में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। बुटोली गांव निवासी लोकेश सैनी (28) पुत्र श्रीलाल सैनी अपनी ससुराल माधोगढ़ गांव आया हुआ था। मंगलवार शाम को यहां थ्रेसर से गेहूं की फसल निकाली जा रही थी। लोकेश भी इस काम में मदद करने लगा। इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से लोकेश का सिर और दोनों हाथ कट गए।

पूरे गांव में शोक की लहर

इस बीच लोकेश को बचाने के प्रयास में उसकी मौसी सास के बेटे माधोगढ़ निवासी ओमप्रकाश सैनी पुत्र नीलराम सैनी का भी हाथ थ्रेसर मशीन में आ गया। इससे उसका यह हाथ कटकर वहीं गिर गया। हर किसी को रुला देने वाले इस हादसे से पूरे गांव में शोक छा गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। शव को पहले अकबरपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पत्नी को लेने आया था लोकेश

लोकेश अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। इस दौरान खेत में थ्रेसर मशीन से काम चल रहा था, तो वो भी मदद करने लग गया। तभी थ्रेसर की चपेट में आ गया। पास में ही मौसी सास का बेटा ओमप्रकाश सैनी भी काम कर रहा था। उसने जीजा लोकेश को बचाने की पूरी कोशिश की, पर असफल रहा। लोकेश की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.