July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा से कांग्रेस की बड़ी हार, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने लगाया था अपशब्द कहने का आरोप, इस पर शर्मा ने किया 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस, दिल्ली हाईकोर्ट का इस पर सख्त आदेश

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा से कांग्रेस की बड़ी हार, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने लगाया था अपशब्द कहने का आरोप, इस पर शर्मा ने किया 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस, दिल्ली हाईकोर्ट का इस पर सख्त आदेश

Rajat Sharma Image source-India TV

दिल्ली हाईकोर्ट में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस नेताओं को रजत शर्मा के खिलाफ वायरल किए गए सभी झूठे वीडियो एक हफ्ते के अंदर हटाने का दिया आदेश।

एनसीआई@नई दिल्ली

मानहानि के एक अहम मामले में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस की नेता रागिनी नायक द्वारा अपशब्द बोलने का झूठा आरोप लगाए जाने के बाद रजत शर्मा ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कांग्रेस नेताओं ने बकायदा इस झूठे आरोप पर दृढ़ रहते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस तक कर डाली थी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त आदेश देते हुए कांग्रेस नेताओं के आरोप को झूठा बताया। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि एक हफ्ते के अंदर सोशल मीडिया से कांग्रेस के ऐसे सभी झूठे वीडियो हटाए जाएं।

Related News-

रजत शर्मा ने मुझे टीवी पर गाली दी, आरोप लगा कर रोने लगीं कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक, शर्मा ने आरोप को पूरी तरह नकारा, फिर सम्बन्धित वीडियो भी दिखाए (वीडियो)

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक द्वारा अपशब्द बोलने का झूठा आरोप लगाए जाने के बाद रजत शर्मा ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर कांग्रेस नेताओं रागिनी नायक‌ सहित जयराम रमेश और पवन खेड़ा के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया था। कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए शनिवार को आदेश दिया कि कांग्रेस को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो भी हटाने होंगे। इसके साथ ही पवन खेड़ा और जयराम रमेश को अपने ट्वीट भी हटाने होंगे।

‘कांग्रेस नेताओं ने मनगढ़ंत तरीके से सनसनी फैलाई’

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मनगढ़ंत तरीके से सनसनी फैलाई है। उनके झूठे आरोप वाले सभी वीडियो एक हफ्ते के अंदर हटा लिए जाएं।

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’

कोर्ट के आदेश के बाद रजत शर्मा ने X पर लिखा, ‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’। बता दें कि रागिनी नायक ने लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान 4 जून के लाइव शो के 6 दिन बाद ट्वीट करके रजत शर्मा पर गाली देने का झूठा आरोप लगाया था। उसके बाद सभी कांग्रेस नेताओं ने बकायदा इस घिनौने और झूठे आरोप को मुद्दा बना लिया था। हालांकि कोर्ट ने कांग्रेस को अब सख्त आदेश देते हुए ऐसे सभी झूठे वीडियो को हटाने का आदेश दिया है।

अभी हमें इस मामले में विस्तृत फैसले का इंतजार है। इसके बाद खबर को और अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.